नूंह में 8 साल पुरानी हत्या का खौफनाक बदल, गोलियों से भूना अजहरुद्दीन

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2026 08:54 PM

a gruesome retaliation to an 8 year old murder in nuh azharuddin gunned down

जिले के पुनहाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लहरवाड़ी में पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजहरुद्दीन पुत्र इस्माइल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार

नूंह (ऐके बघेल): जिले के पुनहाना सदर थाना क्षेत्र के गांव लहरवाड़ी में पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजहरुद्दीन पुत्र इस्माइल के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार अजहरुद्दीन को दो से तीन गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, करीब आठ साल पहले अजहरुद्दीन पर वसीम पुत्र मजीद की हत्या का आरोप लगा था। ग्रामीणों का कहना है कि उसी पुरानी रंजिश को लेकर वसीम के पिता मजीद के पुत्र केश ने कथित तौर पर अजहरुद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी और अपने भाई की मौत का बदला लिया।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुनहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच करीब आठ साल से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या की पूरी वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में गम और आक्रोश का माहौल है।

जांच अधिकारी एएसआई कमल ने बताया कि शिकायत के आधार पर 20 नामजद सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!