पुलिस की कार्य शैली से परेशान युवक ने परिवार संग किया आत्मदाह का प्रयास

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 13 Apr, 2023 03:32 PM

a family attempted self immolation in the small secretariat

लघु सचिवालय में  गुरुवार को पुलिस की कार्य प्रणाली से परेशान एक युवक परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंच गया। जिससे लघु सचिवालय में हड़कंप मच गया।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : लघु सचिवालय में  गुरुवार को एक युवक अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंच गया। जिससे लघु सचिवालय में हड़कंप मच गया। वहीं आस पास मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आत्म करने आया युवक भगवतीपुर का निवासी है। युवक और उसके परिवार के चार सदस्य पेट्रोल का केन लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। वहीं लघु सचिवालय में बने पार्क में बैठ गया और  आत्मदाह की  कोशिश की। 

हलांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने युवक से तेल की केन और माचिस छीन लिया। युवक ने आत्मदाह के प्रयास का कारण पुलिस की कार्य प्रणाली बताई। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने शिकायतकर्ता को आला अधिकारियों से मिलवाया। एसपी मेधा भूषण ने आश्वासन देते हुए युवक को शांत कराया और मामले में जांच के आदेश दे दिए।

पुलिस की कार्य प्रणाली परेशान था परिवार

लाखनमाजरा थाने के  अंतर्गत आने वाले भगवतीपुर  का  35 वर्षीय  अमित  गुरुवार को अपने  परिवार संग  चुपचाप रोहतक के  लघु सचिवालय पहुंच गया।  अमित के  साथ उसकी  पत्नी  और मां के  अलावा  दो  छोटे बच्चे भी थे।  पूरा परिवार लघु सचिवालय के  साथ बने एक पार्क में  बैठ गया। अमित के  हाथ में  पेट्रोल का  कैन भी था जिसे खोलते ही पुलिस की नजर पड़ गयी, पुलिस के  पूछने पर  युवक ने  बताया  की वह  पुलिस की कार्य प्रणाली से  परेशान है।  परिवार सहित लघु सचिवालय में  आत्मदाह करने  आया  है।  करीब  आधे  घंटे तक  पुलिस  युवक को  समझाती रही इस  दौरान पेट्रोल की कुछ  बूंदे  युवक  पर  गिर गयी। जिससे  मामला  और गरमा  गया।  

पीड़ित की मां के साथ आरोपी ने की थी मारपीट

वहीं युवक ने  पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि  एक जमीनी  विवाद के  चलते  उसकी  मां के साथ मारपीट की  गयी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से  भी की, लेकिन  पुलिस ने  दूसरे पक्ष  पर करवाई करने की जगह  उनके  परिवार को ही  प्रताड़ित करना शुरू कर  दिया। साथ ही पूरे परिवार को झूठे मामले में  फसा  दिया है।  अमित  का कहना है  कि दूसरा  पक्ष पटवारी है  जिसकी  ऊंची पहचान के चलते पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है।  और इसलिए अमित और उसके  परिवार के पास आत्मदाह के  अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।

एसपी ने दिया जांच का आदेश

करीब आधे  घंटे की मशक्कत के  बाद  पुलिस  अमित कुमार और उसके  परिवार को  समझा  बुझा  कर आला अधिकारियों के  पास  लेकर पहुंची। जहां  पीड़ित की शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने का  आश्वासन पुलिस ने  उसे  दिया है।

एएसपी मेधा भूषण ने कहा कि एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल की केन, लाइटर व माचिस छीन ली। जिसके बाद मैंने खुद उसकी काउंसलिंग की और उसे आश्वासन दिया है कि इस मामले में एक डीएसपी जांच करेंगे और जहां तक पुलिस पर आरोप लगाए जा रहे हैं उस मामले की भी जांच की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!