अंबाला में गजक बनाते भट्टी में ब्लास्ट, मां-बेटा जिंदा जले 1 लड़की भी झुलसी.... पूरा मकान जलकर हुआ राख

Edited By Isha, Updated: 27 Nov, 2025 05:54 PM

a blast occurred in a gajak making furnace in ambala

शहर की फ्रेंड्स कालोनी में एक मकान में सिलेंडर फटने से आग लग गयी और परिवार के 4 सदस्य आग की चपेट में आ गए। इस दौरान एक महिला व करीब 2 साल के बच्चे की दम घुटने से मौत हो गयी तो 13 साल

अंबाला(अमन):  शहर की फ्रेंड्स कालोनी में एक मकान में सिलेंडर फटने से आग लग गयी और परिवार के 4 सदस्य आग की चपेट में आ गए। इस दौरान एक महिला व करीब 2 साल के बच्चे की दम घुटने से मौत हो गयी तो 13 साल की लड़की बुरी तरह झुलस गई। जिसकी गम्भीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं एक शख्स का अंबाला शहर नागरिक हस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है मकान में गजक बनाने का काम चल रहा था इस दौरान सिलेंडर फट गया और आग लग गयी।

 

 हादसे की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और मकान मे फंसे परिवार के सदस्यों को रेस्क्यू कर हस्पताल पहुंचाया। इस दौरान घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने मकान में लगी आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना पर SDM दर्शन कुमार ने भी नागरिक हस्पताल में हादसे की जानकारी ली।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!