9 एच.सी.एस. अफसरों का तबादला

Edited By Deepak Paul, Updated: 20 Feb, 2019 11:08 AM

9 hcs officers transferred

सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 9 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अजय मलिक ओ.एस.डी. आयुक्त कार्यालय रोहतक मंडल रोहतक को मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी गुरुग्राम लगाया गया है। ओम प्रकाश उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अपर कलैक्टर...

चंडीगढ़(ब्यूरो): सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 9 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अजय मलिक ओ.एस.डी. आयुक्त कार्यालय रोहतक मंडल रोहतक को मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी गुरुग्राम लगाया गया है। ओम प्रकाश उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अपर कलैक्टर चरखी दादरी को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अपर कलैक्टर डबवाली नियुक्त किया गया है। सतीश कुमार उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) भिवानी और संयुक्त निदेशक (प्रशासन) कल्पना चावला मैडीकल कालेज करनाल को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) सिरसा नियुक्त किया गया है। 

अजय चोपड़ा उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) बडख़ल को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) भिवानी लगाया गया है। विजय सिंह उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) झज्जर को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) सोनीपत लगाया गया है। बेलीना सिटी मैजिस्ट्रेट फरीदाबाद को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) बडख़ल नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र सिंह सिटी मैजिस्ट्रेट रेवाड़ी को उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) बाध्रा और सिटी मैजिस्ट्रेट चरखी दादरी लगाया गया है।

शिखा सी.ई.ओ. जिला परिषद झज्जर और सी.ई.ओ. डी.आर.डी.ए. झज्जर को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) झज्जर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शंभू संयुक्त आयुक्त नगर निगम सोनीपत को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सिटी मैजिस्ट्रेट सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!