1 क्लिक पर बेनकाब होंगे भ्रष्ट अफसर, App पर फोटो-वीडियो अपलोड कर सीधे फंसाएं रिश्वतखोर...

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 11:28 AM

acb is launching a special app for your complaints

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एस.वी. एंड ए.सी.बी.) जल्द एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ वीडियो

चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एस.वी. एंड ए.सी.बी.) जल्द एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्य सीधे ब्यूरो तक पहुंचा सकेंगे। यह जानकारी पंचकूला स्थित ए.सी.बी. मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता दौरान ब्यूरो प्रमुख ए. एस. चावला ने दी।

चावला ने बताया कि प्रस्तावित मोबाइल ऐप को आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहद सरल बनाया जा रहा है। ऐप के माध्यम से शिकायतकर्ता भ्रष्टाचार से संबंधित वीडियो एवं फोटो अपलोड कर सकेंगे, हैल्पलाइन से सीधे संपर्क कर सकेंगे तथा संबंधित जिले की ए.सी.बी. यूनिट के अधिकारियों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। शिकायतकर्ता अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए भी भ्रष्टाचार की सूचना दे सकेंगे जबकि प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के पहले 5 महीनों में ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उल्लेखनीय अभियान चलाते हुए कुल 83 आपराधिक मामले दर्ज किए जिनमें 67 ट्रैप आप्रेशन दौरान रिश्वत लेते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 8 ग्रुप-बी अधिकारी, 51 ग्रुप-सी कर्मचारी तथा 9 निजी व्यक्ति शामिल हैं। इस अवधि में 18 मामलों में 20 आरोपियों को सजा दिलाई गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!