NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2026 04:17 PM

875 e buses to soon ply in 7 cities of haryana

हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर ई बसें चलाने की बड़ी योजना पर कार्य जारी है। प्रदेश की 7 निकायों के शहरों में वायु प्र

चंडीगढ़: हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर ई बसें चलाने की बड़ी योजना पर कार्य जारी है। प्रदेश की 7 निकायों के शहरों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कुल 875 ई बसें चलाने की योजना प्रस्तावित है। जून तक इन शहरों में 70 ई बसें ही चल पाई हैं। 375 ई बसों की खरीद के आदेश हो चुके हैं।

गुरूग्राम,  फरीदाबाद, सोनीपत, मानेसर, करनाल, पानीपत और रोहतक शहरों में अभी 805 ई बसों की आवश्यकता है। जून तक सोनीपत में 15, करनाल में 5, पानीपत में 45 और रोहतक में 5 ई बसें चल पाई हैं। अभी गुरुग्राम और फरीदाबाद में 300-300 बसों ई बसों की आवश्यकता है।

सोनीपत में 130, करनाल में 45 और रोहतक में 30 बसों की जरूरत है। इसलिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में 100-100 ई बस खरीदने के आदेश हो चुके हैं। सोनीपत में 45, करनाल के लिए 50, पानीपत के लिए 45, रोहतक के 35 ई बसों की खरीद होगी। परिवहन मंत्री अनिल विज का कहना है कि ई बसों की खरीद चरणवार होनी है और बजट में भी ई बसों की खरीद के लिए घोषणा हुई थी उस पर भी काम होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!