Property Tax: यमुनानगर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने पर गैस एजैंसी दफ्तर सहित 6 संपत्तियां सील, जानें पूरा मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Mar, 2025 07:45 AM

6 properties sealed in yamuna nagar for not paying property tax

प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर नगर निगम ने गैस एजेंसी दफ्तर समेत 6 संपत्तियां सील कर दीं। इन संपत्ति मालिकों पर निगम का 41,09,556 रुपए टैक्स बकाया था।

यमुनानगर (ब्यूरो) : प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर नगर निगम ने गैस एजेंसी दफ्तर समेत 6 संपत्तियां सील कर दीं। इन संपत्ति मालिकों पर निगम का 41,09,556 रुपए टैक्स बकाया था। इनमें 5 प्रॉपर्टी जगाधरी जोन व एक संपत्ति यमुनानगर जोन की है। संपत्तियां सील करने के लिए नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यमुनानगर जोन में जैड. टी. ओ. अजय वालिया व जगाधरी जोन में जैड.टी.ओ. एवं कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। यमुनानगर जोन में टीम ने शिवपुरी में वीरेंद्र सिंह की प्रॉपर्टी सरस्वती गैस एजेंसी के दफ्तर को सील कर दिया।

इसी तरह जगाधरी जोन में टीम ने बूड़िया गेट शर्मा टैंट हाऊस के नजदीक शिवम गर्ग की मिक्स यूज प्रॉपर्टी, सत्संग विहार पार्ट-1 में कमल कुमार की मिक्स यूज संपत्ति, जगाधरी-पांवटा मार्ग पर मटका चौक के नजदीक संजय कुमार की व्यावसायिक संपत्ति, मटका चौक के पास ही मीनू की व्यावसायिक संपत्ति व नाभ गांव स्थित नागेश की स्पैशल कैटेगरी प्रॉपर्टी को सील किया। संपत्तियां सील करने के साथ ही निगम द्वारा उन पर चेतावनी नोटिस चस्पाया कि यदि नगर निगम की अनुमति के बिना सील से छेड़छाड़ की या इसे खोलने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!