बच्ची की चंचलता ने ही उसकी जान ले ली, मां के हाथों से उछली और मौत के मुंह में समा गई

Edited By Shivam, Updated: 20 Oct, 2020 08:26 PM

3 year old girl died due to faal from roof

पलवल में दो 3 साल की बच्ची छत से गिरकर मौत के मुंह में समा गई। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा तब हुआ जब बच्ची घर की छत पर खेल रही थी। बच्ची खेलते-खेलते छत की रेलिंग पर चढ़ गई, जिसे उतारने के लिए बच्ची की मां उसे पकडऩे के...

पलवल (दिनेश): पलवल में दो 3 साल की बच्ची छत से गिरकर मौत के मुंह में समा गई। बच्ची की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा तब हुआ जब बच्ची घर की छत पर खेल रही थी। बच्ची खेलते-खेलते छत की रेलिंग पर चढ़ गई, जिसे उतारने के लिए बच्ची की मां उसे पकडऩे के दौड़ी, तभी बच्ची उछलकर छत से नीचे गिर गई, जिससे बच्ची के सिर में गहरी चोट लग गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी गायत्री की शादी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना कोसीकला के गांव गुवाहाटी में हुई थी। वह अपनी 3 साल की बेटी को लेकर अपने पीहर में अपने माता-पिता और भाई बहनों से मिलने के लिए आई थी। आज दोपहर करीब 11:00 बजे लड़की घर के छज्जे पर लगी रेलिंग के ऊपर चढ़ गई, जिसे उतारने के लिए गायत्री बेटी के पास पहुंची, लेकिन चंचलता में बेटी गायत्री के हाथों से उछल कर छत से नीचे जा गिरी। 

नीचे गिरने से बच्ची के सिर में काफी गंभीर चोट आई, जिसे लहूलुहान अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, लेकिन यहां पर करीब आधे घंटे का उपचार के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने हादसे की सूचना दी है, जिसके बाद धारा 174 की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!