कंधे पर बढ़े सितारे...3 महिला एसआई का हुआ प्रमोशन, एसपी सुमित कुमार ने दी बधाई

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Aug, 2024 09:06 PM

3 women asi were made si in jind police

जींद जिले में तैनात तीन महिला सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर महिला उप निरीक्षक बनी हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने तीनों महिला पुलिसकर्मियों की पदोन्नति पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया...

जींद (अमनदीप पिलानिया): जींद जिले में तैनात तीन महिला सहायक उप निरीक्षक पदोन्नति पाकर महिला उप निरीक्षक बनी हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने तीनों महिला पुलिसकर्मियों की पदोन्नति पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई भी दी।

हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी की गई पदोन्नति की सूची में जींद जिले की तीन महिला सहायक उप निरीक्षक के नाम आने पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार द्वारा तीनों महिला सहायक उप निरीक्षकों को तुरन्त प्रभाव से महिला उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति कर दी गई। महिला उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाली महिला सहायक उप निरीक्षकों में चौकी इंचार्ज सीआरएसयू मोनिका देवी, थाना सदर नरवाना में नीलम कुमारी और महिला थाना जींद में पदस्थापित सुनीता देवी शामिल हैं।

डीएसपी मुख्यालय जोगेन्द्र सिंह और गीतिका जाखड़ भी रहे उपस्थित

जींद एसपी सुमित कुमार ने तीनों महिला उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर बधाई दी और भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति प्रक्रिया से निश्चित रूप से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा और अधिक मेहनत और जिम्मेदारी के साथ वे कार्य करेंगे। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय जोगेन्द्र सिंह और गीतिका जाखड़ भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी पदोन्नति पाने वाली महिला कर्मचारियों को बधाई दी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!