अलग-अलग मामलों में 3 महिलाओं ने लगाए दहेज प्रताडऩा के आरोप

Edited By Isha, Updated: 17 Nov, 2019 03:04 PM

3 women accused of dowry harassment in different cases

अलग-अलग स्थानों की रहने वाली महिलाओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडऩा, मारपीट समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने मुकद्दमे दर्ज कर कार्रवाई

सोनीपत: अलग-अलग स्थानों की रहने वाली महिलाओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडऩा, मारपीट समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने मुकद्दमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की रहने वाले विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व छेडख़ानी का आरोप लगाया। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी जनवरी माह में दिल्ली के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा।  उससे मारपीट कर मारने की धमकी दी जाती थी।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर कृष्ण कुमार ने उसके साथ छेडख़ानी तक कर दी। जिस पर उसने परिजनों को अवगत कराया और मायके आ गई। विवाहिता के बयान पर पुलिस ने पति व ससुर समेत 4 के खिलाफ  मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में शहर की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, छेडख़ानी व पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में झज्जर में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा था।

पुलिस ने महिला के बयान पर पति ससुर समेत 10 आरोपियों के खिलाफ  मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य मामले में सदर थाना क्षेत्र के गांव ही रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी यू.पी. के शामली में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करते आ रहे हैं। उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। महिला के बयान पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!