शराब ठेका लूट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Aug, 2021 09:06 AM

3 accused arrested in liquor contract robbery case

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा जिले में लूटपाट की वारदातों पर लगाम कसने के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने कुछ दिन पहले थाना पल्ला...

फरीदाबाद (सूरजमल) : पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा जिले में लूटपाट की वारदातों पर लगाम कसने के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने कुछ दिन पहले थाना पल्ला एरिया में शराब के ठेके पर हुई लूटपाट के मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रवि जाट, निशांत उर्फ  संयम तथा नकुल उर्फ  निक्की का नाम शामिल है।

इस मामले में पुलिस 2 आरोपियों अमन तथा जयप्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 10 जुलाई को रात को आरोपियों ने अवैध हथियारों की नोक पर शराब की दुकान पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपियों ने एक मोबाइल, 21230 रुपए, चार शराब की बोतलें लूटी थी। 10 जुलाई को रात्रि के समय आरोपी स्कूटी पर सवार होकर ठेके पर आए थे जिनके पास देशी कट्टे और चाकू था। उन्होंने इन हथियारों की नोक पर दुकान पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला में लूटपाट व डकैती की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार के अन्य मामले में गिर तार कर लिया है। आरोपियों को क्राइम ब्रांच द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर फरीदाबाद लाया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की यह योजना इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी रवि और उर्फ  जाट द्वारा बनाई गई थी।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस द्वारा 1665 रुपए तथा आरोपी नकुल के कब्जे से एक बटन दार चाकू बरामद किया गया। लूटे गए पैसे आरोपियों ने नशे में उड़ा दिए तथा बच्चे हुए पैसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के पास कोई रोजगार नहीं था और पैसे कमाने के लालच में उन्होंने ठेके पर लूट की योजना बनाई जिसके तहत इन्होंने पैसे और शराब की बोतल लूट ली थी। पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!