दो शातिर महिला चोर बना रही दुकानदारों को निशाना, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2019 05:55 PM

आज के समय मे चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई है  जिसके कारण हर दुकानदार ने अपनी दुकानों पर सीसीटीली कैमरे लगा रखे है। कई बार चोर अपनी चतुराई में खुद ही फस जाता है। ऐसा ही मामला आया है

सोनीपत(पवन राठी):  आज के समय मे चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई है  जिसके कारण हर दुकानदार ने अपनी दुकानों पर सीसीटीली कैमरे लगा रखे है। कई बार चोर अपनी चतुराई में खुद ही फस जाता है। ऐसा ही मामला आया है सोनीपत से जहां 2 शातिर महिलाए चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। 
PunjabKesari
तस्वीरों में दिखाई देने वाली है  दोनों महिलाओं ने सोनीपत के गांधी चौक पर स्थित परिधान ब्यूटीक नाम की दुकान से कई हजार रुपए के सूटो पर हाथ साफ कर दिया लेकिन यह दोनों महिलाएं सीसीटीवी की नजरों से नहीं बच सकी। दुकानदार उर्मिला ने बताया कि जब हम अंदर ग्राहक को कपड़े दिखा रहे थे तो दो महिलाएं दुकान में दाखिल होती हैं और दुकान में  रखे सूट की थैली को अपने साथ ले जाती हैं दोनों महिलाओं ने दुकान से लगभग दो से तीन सूट और चुराए हैं जिनकी कीमत तीन से चार हज़ार रुपए प्रति सूट है।

वह इस मामले की जांच कर रहे थाना सिविल लाइन जांच अधिकारी धनराज सिंह ने बताया कि हमें शिकायत मिली है कि दो महिलाओं ने दुकान से सूट चुराए हैं जिनकी सीसीटीवी भी है अभी यह पता लगाया जा रहा है कि यह धोखे से दोनों महिलाएं सूट लेकर गई है या फिर इन्होंने चोरी किए हैं अभी मामले की जांच जारी है । 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!