पानीपत में बड़ी वारदात... 19 वर्षीय ITI के छात्र को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Edited By Harman, Updated: 14 May, 2026 06:52 PM

19 year old iti student stabbed to death in panipat

पानीपत से बड़ी कबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गांव कुराना में 19 वर्षीय ITI के छात्र तनिष्क की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। वहीं इस खौफनाक हत्याकांड ने दहशत फैल दी है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गांव कुराना में 19 वर्षीय ITI के छात्र तनिष्क की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वहीं इस खौफनाक हत्याकांड ने दहशत फैल दी है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी तनिष्क के अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने सरकारी गर्ल्स स्कूल के पास वारदात को अंजाम दिया है। 19 वर्षीय तनिष्क के साथ गांव के ही युवक विजय के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसी  का बदला लेने के लिए विजय अपने साथियों के साथ तनिष्क को ढूंढता हुआ गांव के अड्डे पर पहुंचा। जानकारी के मुताबिक पहले तो हमलावर और तनिष्क के बीच में गाली गलौज हुआ उसके बाद विजय ने चाकू निकालकर तनिष्क पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक अपने साथियों के साथ बाइक पर फरार हो गया। घायल अवस्था में तनिष्क को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!