चौटाला के गृहक्षेत्र में सीएम खट्टर ने मारी सेंध, 12 सरपंचों ने ज्वाईन की भाजपा

Edited By Shivam, Updated: 08 Dec, 2018 07:10 PM

12 sarpanch joined bjp of dabwali

इनेलो विधायिका नैना चौटाला के गृह जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजनीतिक सेंध मारी है। नैना चौटाला के विधानसभा क्षेत्र डबवाली के इनेलो से जुड़े सात व कांग्रेस से जुड़े चार सरपंचों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा...

डबवाली(संदीप): इनेलो विधायिका नैना चौटाला के गृह जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजनीतिक सेंध मारी है। नैना चौटाला के विधानसभा क्षेत्र डबवाली के इनेलो से जुड़े सात व कांग्रेस से जुड़े चार सरपंचों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा ज्वाईन करवाई है। 12 सरपंचों के  एक साथ भाजपा ज्वाईन करने से भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है, वहीं इनेलो और कांग्रेस को एक जोरदार झटका भी लगा है।

भाजपा ज्वाईन करने वाले सरपंचों के नाम
1. चतुथा से हैप्पी सिंह
2. जगमलवाली से गुरुजीत कौर
3. किंग्रे से अमरदीप सिंह
4. मखा से वीरपाल कौर
5. मलिकपुरा से गुरमीत सिंह
6. नौरंग से परमजीत कौर
7. तप्पी से धर्मिंदर पाल।

इसके अलावा तिगड़ी गांव से इनेलो के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्दर लम्बरदार ने भाजपा ज्वाइन की। वहीं कुछ कांग्रेस समर्थित सरपंचों ने भी भाजपा का दामन थामा है।

कांग्रेस सरपंच
1. असिर से इंद्रजीत कौर
2. घूंकावाली से नायब सिंह
3.खोखर से बक्षपाल कौर
4.ओढां से लखवीर कौर, इत्यादि भाजपा नेता आदित्य देवीलाल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!