हथिनी कुंड बैराज से डिस्चार्ज हुआ 1 लाख 87 हजार क्यूसेक पानी, हरियाणा व दिल्ली के कई इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Aug, 2022 10:53 AM

1 lakh 87 thousand cusec water discharged from hathini kund barrage

हरियाणा के यमुनानगर में स्थित हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 87 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। यह पानी यमुना के साथ लगते हरियाणा व उत्तर प्रदेश...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता/सुमित) : हरियाणा के यमुनानगर में स्थित हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 87 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। यह पानी यमुना के साथ लगते हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा करने के बाद 48 घंटे बाद दिल्ली में जाकर बाढ़ के हालात पैदा करेगा। जिसको लेकर हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश व दिल्ली को इसके लिए अलर्ट भेजा है। 

बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में कल रात से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते यमुना उफान पर है। आज सुबह 6 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 76795 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया, जिसके बाद बैराज के गेट खोल दिए गए। उसके बाद 7 बजे पानी बढ़कर 1लाख 34912 क्यूसेक हो गया। 8 बजे पानी की रफ्तार और बढ़ गई जब 1लाख 82295 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। इसके बाद 9:00 बजे यह पानी 1लाख 87000 क्यूसेक पार कर गया।

सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर आर एस मित्तल ने बताया कि यमुना में पानी आने के बाद सारे स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। उनकी ड्यूटी लगाई गई हैं ताकि आबादी और खेतों में पानी जाए तो उसकी सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा सके। उन्होंने बताया कि यमुनानगर प्रशासन के साथ-साथ यमुना के साथ लगते प्रशासनिक अधिकारियों को भी ग्रुप में सूचनाएं भिजवा दी गई हैं। क्योंकि पानी की रफ्तार काफी तेज है इसलिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह यमुना के आसपास के इलाकों में ना जाएं, ताकि कोई अनहोनी ना हो जाए। पानी जैसे जैसे यमुना के साथ लगते इलाकों में पहुंचेगा, वहां लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!