अनेकों पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य कर रहे सूर्य प्रकाश माथुर वैश्य

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 05 Jun, 2023 08:40 PM

surya prakash mathur vaish doing the work of getting justice to the victims

हमने महसूस किया और देखा कि समाज में कुछ ऐसे भी अराजक तत्व हैं जो सीधे-साधे लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। हम स्वयं इसके भुक्तभोगी रह चुके हैं। सरकार के लाख बेहतर प्रयासों के बावजूद कुछ सरकारी विभागों में अनैतिक लोगों द्वारा अंदरखाने छोटे-मोटे...

गुडगांव ब्यूरो : आज हम राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सूर्य प्रकाश माथुर वैश्य से बातचीत कर रहे हैं, जिन्होंने  समाजिक कार्यकर्ता के रूप में सदैव ही जरुरतमंद नागरिकों का सहयोग करने के साथ अनेकों पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का भी काम किया है। 

 

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने का विचार आपके मन में क्यों और कब आया?

हमने महसूस किया और देखा कि समाज में कुछ ऐसे भी अराजक तत्व हैं जो सीधे-साधे लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। हम स्वयं इसके भुक्तभोगी रह चुके हैं। सरकार के लाख बेहतर प्रयासों के बावजूद कुछ सरकारी विभागों में अनैतिक लोगों द्वारा अंदरखाने छोटे-मोटे घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है। समाज हित से जुड़ी इन बातों पर गौर करते हुए हमने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने का निर्णय लिया ताकि ऐसी अनियमितताओं को उजागर करने के साथ उन लोगों को दंड दिला सकूं, जो सामाजिक अन्याय के भागीदारी हैं।

 

आप बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे हैं,  आपने पार्टी छोड़ने का निर्णय क्यों लिया ?

राजनीति एक समाजसेवा है। समाजसेवा का एक सिद्धांत होता है। भाजपा में राष्ट्रहित को देखते हुए पार्टी में अवश्य शामिल हुआ और काम भी किया लेकिन हमने देश हित को देखते हुए 2018 में भाजपा से रिजाइन कर दिया। यह उचित है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में अंत्योदय का सपना साकार करने का पूरा प्रयास किया है भाजपा सरकार ने अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की है जिनका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिल रहा है लेकिन कुछ कमियां भी हैं जिन्हें दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।  उन्हीं कमियों को लेकर हमने पार्टी का त्याग करने का निर्णय लिया। अब हमारा मकसद एकमात्र देश सेवा और समाज सेवा है।  

 

प्रश्न- आपने कब भाजपा का दामन थामा और किन-किन दायित्वों का निर्वहन किया?

देश और समाज हित को देखते हुए 2014 में भाजपा में शामिल हुआ। पार्टी ने शुरुआती दौर में ही मुझे जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दीं। भाजपा के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हमारी प्रमुख भागीदारी रही। हमने पार्टी को मजबूत करने के लिए भी काम किया लेकिन हमारे लिए देश और समाज हित सर्वोपरि है।  

 

 आप मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं और आपका राजनीतिक क्षेत्र कहां है? 

 हम मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं लेकिन पिछले करीब 3 दशक से हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहे हैं। अब गुरुग्राम ही स्थाई निवास है और यही राजनीतिक क्षेत्र है। 

 

आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है? 

हमारा परिवार दशकों से जनसंघी विचारधारा का रहा है। हमारे स्वर्गीय पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के संवाहक और प्रबल समर्थक रहे। उन्हीं से मुझे देश सेवा और समाज सेवा की शिक्षा विरासत में मिली है। उनकी प्रेरणा से हम हर समय राष्ट्र हित की बात सोचने के साथ समाज सेवा में समर्पित रहते हैं।  

 

 आपका अगला सामाजिक एवं राजनीतिक उद्देश्य क्या है?

उत्तर-राजनीत से मैं संन्यास ले चुका हूं। अब पूर्ण आस्था और निष्ठा के साथ देश सेवा और समाज सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। 

 

आप समाज सेवा किस प्रकार कर पाएंगे? आपका विजन क्या है?

हमारा विजन है देश हित और समाज हित में वह कार्य करना जो कोई नहीं कर पाया है। हम चाहते हैं कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में देश के नागरिकों के हो रहे शोषण से उन्हें मुक्ति मिले। आज स्थिति यह है कि बड़े निजी कान्वेंट स्कूलों अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में लोगों का शोषण हो रहा है। कुछ बड़े पब्लिक स्कूलों में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों से लूट खसोट की जा रही है। इलाज के नाम पर लाखों रुपए चढ़ाकर अस्पतालों द्वारा डेड बॉडी भी रोकी जा रही है। इतना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता है।  इस तरह की बहुत बड़ी चिंता से नागरिकों को मुक्ति दिलाना मेरा मिशन है और इसके लिए मैं पूर्ण संघर्ष करूंगा।  

 

गुरुग्राम के रियल स्टेट के बारे में आपका क्या सोचना है?

मैंने कई बार सरकार से शिकायत की है कि गुरुग्राम में रियल एस्टेट के व्यवसाय की छानबीन की जाए। अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी के सेल परचेज में धांधली हो रही है। इसलिए हमने कई बार सेल परचेज प्रतिबंधित करने की मांग की है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार से हमारी मांग है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूर्ण रूप से नियमित प्रॉपर्टी को ही बिल्डर बेचें और नागरिक खरीद सकें ताकि लोगों को भविष्य में कोई परेशानी ना हो। गुरुग्राम में रियल स्टेट के बिजनेस में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सीधे-साधे लोगों को प्रॉपर्टी उपलब्ध कराने के नाम पर करोड़ों के ठगी का शिकार बनाया जा रहा है इस तरह कि गलत धारणाओं पर नियंत्रण लगाना और लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना भी मेरा संकल्प है। 

 

बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर आपके क्या विचार हैं?

कार्यस्थलों पर आज भी महिलाएं असुरक्षित हैं। इसके कारण उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। यह बहुत बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि महिलाएं कार्यस्थल पर सुरक्षित रहें। इस पर बहुत सख्ती से निगरानी रखने की जरूरत है। जगह-जगह खुले मसाज पार्लर और गेस्ट हाउस जिस्मफरोशी के अड्डे बन चुके हैं। यह अनैतिक कार्य बंद कराने के लिए संघर्ष करना भी हमारा मिशन है। महिला सशक्तिकरण के लिए यह सबसे जरूरी है।  

 

सामाजिक सुरक्षा को लेकर आपके क्या विचार हैं? 

बिल्डर इलाकों और कालोनियों में रहने वाले लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें पीड़ित और प्रताड़ित किया जा रहा है।  सुविधा के नाम पर उनसे शुल्क तो भारी-भरकम जरूर वसूल की जा रही है लेकिन सुविधाएं नहीं प्रदान की जा रही हैं। कालोनियों में रहने वाले लोगों को कुछ रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लूट-खसोट का शिकार बनाया जा रहा है। इससे अधिकतर कॉलोनियों के लोग दुखी हैं। सरकार को इसका भी समाधान करना चाहिए। इसके लिए भी मेरा संकल्पबद्ध प्रयास जारी रहेगा। 

 

आर्थिक अपराध के बारे में आपका क्या सोचना है?

आज देश की आधी आबादी साइबर क्राइम से पीडि़त और त्रस्त है। लोगों को ठगी का शिकार बनाकर उनके खातों से पैसे उड़ाये जा रहे है। अनैतिक रूप से एनजीओ का गठन कर समाज सेवा के नाम पर लूट खसोट की जा रही है। कुछ एनजीओ संचालक लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। मेरी सरकार से मांग है कि ऐसे लोगों को कड़ा से कड़ा दंड दिया जाए। इसके लिए मैं हमेशा आवाज  बुलंद करता रहूंगा। देश और समाज की समृद्धि और सुरक्षा ही हमारा संकल्प है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!