नंबर प्लेट छुपाकर चल रहे डंपरों पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 08 Apr, 2026 07:56 PM

sdm takes major action against dumpers running with hidden number plates

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

नूंह, (ब्यूरो): नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नंबर प्लेट छुपाकर चल रहे अंबेडकर चौक पर तीन डंपरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

 

एसडीएम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई भारी वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने वाहनों के नंबर प्लेट छुपाकर सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था और सुरक्षा दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। इसी के चलते एसडीएम ने टीम के साथ अचानक चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान तीन डंपर ऐसे पाए गए जिनकी नंबर प्लेट जानबूझकर ढकी हुई थी, ताकि उनकी पहचान न हो सके। मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों के चालान काटे गए और वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जो भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान के बाद क्षेत्र में अन्य वाहन चालकों में भी सतर्कता बढ़ गई है। प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि नियम तोड़ने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!