स्कार्पियो व बस की टक्कर: 15 घायल

Edited By Isha, Updated: 14 Dec, 2019 12:50 PM

scorpio and bus collision 15 injured

सोहना नूंह सड़क मार्ग पर बने इंडस्ट्रीयल एरिया रोजका मेव मोड़ के समीप उस समय तेज रफ्तार का मामला देखने को मिला। जब एक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने स्कार्पियों

सोहनाः सोहना नूंह सड़क मार्ग पर बने इंडस्ट्रीयल एरिया रोजका मेव मोड़ के समीप उस समय तेज रफ्तार का मामला देखने को मिला। जब एक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने स्कार्पियों को तेज गति व लापरवाही से चला कर सामने से आ रही दत्त कम्पनी की बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर लगने के बाद कर्मचारियों से भरी बस मौके पर ही पलट गई। बस मे सवार महिला कर्मचारियों सहित 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हे उपचार के बाद गुरूग्राम के लिए रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रोजका मेव मे स्थित दत्त कम्पनी मे कार्यरत कर्मचारी प्रतिदिन की भांति सोहना से कम्पनी की बस मे सवार होकर कम्पनी जा रहे थे। जैसे ही कर्मचारियों से भरी बस जब रोजका मेव मोड के समीप पहुंची तो उस समय नूंह की तरफ से एक तेज गति से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने बस को सीधी टक्कर मार दी।

स्कार्पियो की गति ज्यादा होने के कारण बस टक्कर लगते ही मौके पर ही पलट गई। हादसे के बाद बस मे सवार कर्मचारियों मे हाहाकार मच गया। इस हादसे मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको गुरूग्राम के लिए रैफर कर दिया गया है वहीं 11 घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनो को अपन ेकब्जे मे ले लिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!