सड़क बनते देर नहीं की कंक्रीट में तब्दील, भारी अनियमितताओं का आरोप

Edited By Geeta, Updated: 09 May, 2026 07:54 PM

no sooner had the road been built than it was turned into concrete

सड़क बनते देर नहीं की कुछ ही घंटों में सड़क कंक्रीट में तब्दील हो गई। जो सड़क निर्माण में बहुत सी खामियों को उजागर कर रहा है, जिसका जीता जागता प्रमाण पटौदी क्षेत्र की पलासौली से कापड़ीवास के बीच बनी सड़क दे रही है।

पटौदी, ब्यूरो : ठेकेदारी प्रथा इस कदर तक हावी हो चुकी है कि उसे क्षेत्र के विकास में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें सिर्फ खानापूर्ति करना और सरकार से करोड़ों का फंड लेकर अपनी जेब भरने से मतलब है। सड़क बनते देर नहीं की कुछ ही घंटों में सड़क कंक्रीट में तब्दील हो गई। जो सड़क निर्माण में बहुत सी खामियों को उजागर कर रहा है, जिसका जीता जागता प्रमाण पटौदी क्षेत्र की पलासौली से कापड़ीवास के बीच बनी सड़क दे रही है। सड़क बनने के मात्र घंटे भर में ही सड़क पूरी तरह से टूटनी शुरू हो गई। इतना ही नहीं सड़क को हल्का सा खोदने पर ही सारी रोडिया भी बाहर आ रही है। स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण में प्रयुक्त हो रही घटिया सामग्री को लेकर विरोध दर्ज किया है। वहीं उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग तेज हो रही है जो इस तरह की घटिया सड़क बनवा रहे हैं। सड़क बनाने के लिए प्रयोग हो रही रोड़ियों में नाम मात्र का ही कोलतार  मिलाया गया है जिसकी वजह से सड़क उखड़ रही है। हरियाणा के पटौदी क्षेत्र में सड़क निर्माण और रखरखाव को लेकर लोगों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में गुरुग्राम-पटौदी इलाके में सड़क पर गड्ढों और खराब निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन पर सवाल पहले भी  उठे हैं।

 

‘’यह बेहद ही दुखदाई और हास्यास्पद काम हो रहा है सड़क आधे घंटे में ही उखड़ गई और इसकी रोडिया चारों तरफ फैल गई। रोडिया इस कदर फैली हुई है कि किसी भी वाहन का दुर्घटनाग्रस्त होना आम हो सकता है। रात्रि के समय दोपहिया चालकों को टूटी हुई सड़क और उखड़ी हुई रोड़ियों की सजा जरूर मिल सकती है। इससे क्षेत्र का विकास नहीं पूरी तरह से विनाश हो रहा है। इस तरह की घटिया सामग्री का प्रयोग करने वाले ठेकेदार के खिलाफ अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं और न ही यहां के नेता कुछ बोल रहे हैं जबकि नेता अपने रहबरों को खुश करने के लिए मीडिया में हवाबाजी बयान देकर खुशी मना रहे हैं।‘’ - रवि सिंह

 

‘’सड़क निर्माण में हुई अनियमितता की जांच होनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि इसमें कितने प्रतिशत कोलतार मिलाया गया है, जबकि कितने प्रतिशत कोलतार की मात्रा डालने के लिए टेंडर हुआ है। हाल ही में विधायक विमला चौधरी ने ऐसे  अधिकारियों को अपना बोरिया बिस्तर बांधने की नसीहत थी जो क्षेत्र में भ्रष्टाचार कर रहे हैं और जनता का काम सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। विधायक को अपना वादा निभाना चाहिए और इन अधिकारियों तथा ठेकेदारों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो यह माना जाएगा कि सिर्फ मीडिया बयान बाजी के लिए ही वह काम कर रही हैं। लाखों की लागत से बन रही है इस सड़क का इस तरह से टूट जाना आम जनता के टैक्स के पैसे की बखूबी बर्बादी और अधिकारियों का भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबना साफ तौर पर दिख रहा है।‘’ - राजेंद्र सिंह

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!