इंद्रधनुष से फिर होगी बॉलीवुड फिल्म निर्माता Suravi Patnaik की एंट्री

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 08 Dec, 2021 01:30 PM

indradhanush will mark the entry of bollywood filmmaker suravi patnaik again

लीवुड फिल्म निर्माता, एंटरप्रेन्योर सुरवी पटनायक द्वारा निर्मित फिल्म इंद्रधनु  मार्च 2022 में रिलीज होगी। यह एन्थोलॉजी फिल्म ओड़िआ संस्कृति का परिचय देश के कोने-कोने तक करवाएगी।

गुडगांव ब्यूरो:बॉलीवुड फिल्म निर्माता, एंटरप्रेन्योर सुरवी पटनायक द्वारा निर्मित फिल्म इंद्रधनु  मार्च 2022 में रिलीज होगी। यह एन्थोलॉजी फिल्म ओड़िआ संस्कृति का परिचय देश के कोने-कोने तक करवाएगी और अत्याधुनिक माहौल में ओड़िया किस तरह विकास के पथ पर अग्रसर है उसका भी चित्रण हमें इस फिल्में देखने मिलेगा। इस एन्थोलॉजी फिल्म में नाम के मुताबिक सात विभिन्न रंगों की कहानियां दिखाई जाएंगी।इंद्रधनु शब्द का अर्थ उड़िया भाषा में इंद्रधनुष होता है। इस फिल्म में भी इंद्रधनुष की तरह रंगीन कहानियां एवं संस्कृति का बेजोड़ मेल दर्शकों को देखने मिलेगा।

ओडिशा के गांव और गांव की विभिन्न संस्कृतियों को एवं विभिन्न पहलुओं को जोड़कर यह कहानी ओड़िया संस्कृति की समृद्ध कलात्मकता उजागर करने के साथ-साथ ईस एन्थोलॉजी सीरीज के माध्यम से लोगों को ओड़िया में होने वाले कई परिवर्तन की भी झांकी देखने मिलेगी। जिसमें यहां का समाज कैसे पुरानी बेड़ियों को तोड़कर अत्याधुनिक विकास की कैसे उड़ान भर रहा है उसका भी बखूबी से जिक्र किया गया है। इस फिल्म  में वहां की सांस्कृतिक विशेषताओं जैसे बाघ गीत कठपुतलियों के कलाकार राजनैतिक, सामाजिक परिवेश इन सब छोटी मोटी चीजों का काफी ख्याल रखा गया है, जिसे इस फिल्म में महिला नायक अपनी जगह मजबूत बना सके। 

सांस्कृतिक जीवन को दर्शाते हुए अत्याधुनिक संबंध तक के हर पहलू को इस कहानी में जोड़ लिया गया है।इस सीरीज में  ओड़िया की संस्कृति एवं समय के अत्याधुनिक दौर का मेल बखूबी तरीके से दर्शाया गया है। एन्थोलॉजी फिल्ममे  इंद्रधनुष की तरह विभिन्न रंगों से जुड़ी कहानियां काफी अद्यतन स्वरूप से दर्शाई गई है। जिसमें बचपन,  दुख, प्रेम जैसे कई पहलुओं को दर्शक की रुचि के हिसाब से दिखाया गया है। इस फिल्म में चौधरी  बिकास दास, रामाकांत मिश्रा, स्मिता मोहंती, भास्वती बासु, देबादत्ता पति, दीपन्वित दास मोहपात्रा के साथ कई जाने-माने अभिनेता ने भी काम किया है। इसके साथ ही इस फिल्म का संगीत जाने-माने म्यूजिक कंपोजर ओमप्रकाश मोहंती  द्वारा तैयार किया गया है।जबकि देवदास छोत्रे ने शीर्षक ट्रैक लिखा है। प्रसिद्ध गायिका सुष्मिता दास और रतिकांत सत्पथी ने ट्रैक के लिए अपनी आवाज दी है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!