हरियाणा के दमकल कर्मियों का फूटा गुस्सा

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 08 Apr, 2026 07:53 PM

haryana fire brigade personnel expressed anger

हरियाणा में दमकल विभाग के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों और फरीदाबाद अग्निकांड के शहीदों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर उतर आए हैं।

नूंह, (ब्यूरो): हरियाणा में दमकल विभाग के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों और फरीदाबाद अग्निकांड के शहीदों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर उतर आए हैं। बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन शाखा के आह्वान पर कर्मचारियों ने पूरी तरह कामकाज ठप रखा और कार्यालय परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 9 अप्रैल तक उनकी 22 सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी इज्जत नसीब, इस्ताक, शकरूल्ला, राशिद, सलीम और देवी किशन समेत कई कर्मियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

 

कर्मचारियों ने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में कालकाजी लुब्रिकेंट और शिव स्टील कंपनी में लगी भीषण आग को बुझाते समय एनआईटी फायर स्टेशन के कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार और विभाग की ओर से अब तक न तो परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई। दमकल कर्मियों की प्रमुख मांगों में दोनों मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग शामिल है।

 

इसके अलावा पुलिस की तर्ज पर 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता और 7500 रुपये वर्दी भत्ता, कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों के वेतन में 2022 से लंबित बढ़ोतरी को एरियर सहित लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी, ड्यूटी के दौरान चोट लगने पर कैशलेस इलाज और समान काम के लिए समान वेतन जैसी मांगें भी प्रमुख हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!