Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Jun, 2026 11:27 AM

बम विस्फोट करने की खालिस्तानी धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार बम विस्फोट की धमकी जिला उपायुक्त गुड़गांव, एसडीएम सहित नगर निगम में ईमेल भेजी गई है जिसमें गुड़गांव मेयर, नगर निगम सहित दिल्ली व हरियाणा के हिंदू मंदिरों को...
गुड़गांव, (ब्यूरो): बम विस्फोट करने की खालिस्तानी धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार बम विस्फोट की धमकी जिला उपायुक्त गुड़गांव, एसडीएम सहित नगर निगम में ईमेल भेजी गई है जिसमें गुड़गांव मेयर, नगर निगम सहित दिल्ली व हरियाणा के हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। आज सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर आई धमकी में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट, 3 बजकर 11 मिनट व ट्रेन में सुबह व रात को 9 बजकर 11 मिनट पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस हरकत में आ गई और न केवल संबंधित जिलों व राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी बल्कि गुड़गांव मेयर कार्यालय व निवास सहित नगर निगम कार्यालय की भी जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
धमकी भरी ईमेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि आईइडी बम विस्फोट किए जाएंगे। इसमें गुड़गांव मेयर, नगर निगम ऑफिस में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट व 3 बजकर 11 मिनट पर विस्फोट किए जाने की बात कही गई है। वहीं, रेल में सुबह 9 बजकर 11 मिनट व रात 9 बजकर 11 मिनट पर विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

ईमेल के मुताबिक, चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली में 5 व 6 जून को आईईडी ट्रैक कमाके करने की धमकी देते हुए अपने बच्चों को बचाने और कोई भी सफर न करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, ईमेल में कहा गया है कि वह 6 जून 1984 में दरबार साहिब अमृतसर में हिंदुस्तानी फौज की हुई कार्रवाई का बदला लेंगे। ईमेल में कहा गया है कि दिल्ली हरियाणा सहित हिंदुस्तान ने संत भिंडरवाला की शहादत पर 6 जून को लड्डू बांटे थे इसलिए आज उनका बदला लिया जाएगा। 6 जून को हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जाएगा।
धमकी भरी ईमेल में दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर, कालका जी स्थित माता कालका मंदिर, योगमाया मंदिर महरोली सहित हरियाणा के पिंजौर स्थित भीमा देवी मंदिर, पेहोवा स्थित कार्तिकेय मंदिर, कुरूक्षेत्र का स्थानेश्वर महादेव मंदिर को बम धमाके से तबाह करने की धमकी दी गई है। यह ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के Eng. Guranakh Sigh, Rukan Shahwala, Dr Gurnirvair Singh, Khan Rajada द्वारा भेजी गई है। इस ईमेल के बाद संबंधित जिलों व राज्यों को भी सूचना देकर अलर्ट कर दिया गया है।