अमेरिका से डिपोर्ट किया गया गैंगस्टर सोमवीर उर्फ मोटा एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 11 Feb, 2026 08:02 PM

gangster somveer alias mota deported from the us arrested from the airport

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के लिए अमेरिका में बैठकर कर रहा गैंग ऑपरेट, दिल्ली, हरियाणा,  राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती और जबरन वसूली जैसे 27 मामलों में शामिल

गुड़गांव, ब्यूरो: हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी गैंग के गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा को यूएसए से डिपोर्टेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती और जबरन वसूली जैसे 27 मामलों में शामिल था। उसे अमेरिका से डिपोर्ट कराने के लिए करीब 17 महीने से प्रयास किया जा रहा था। सीबीआई व एसटीएफ ने इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। एसटीएफ हेडक्वार्टर में गैंगस्टर सोमवीर उर्फ मोटा से पूछताछ कर रही है। एसटीएफ के एसपी वसीम अकरम के अनुसार 39 वर्षीय मोटा गैंगस्टर अनिल छिप्पी का भाई है। सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 11 फरवरी 2025 को सोमबीर मोट्टा के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। इसके बाद सीबीआई ने वाशिंगटन स्थित एनसीबी के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपी का पता लगाने और उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया पूरी की। मंगलवार की रात को उसे दिल्ली के एयरपोर्ट लाया गया। जहां एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

अनिल चिप्पी का भाई है सोमवीर:

सोमवीर मोट्टा हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर अनिल चिप्पी का भाई है. दोनों रोहतक जिले के रहने वाले हैं। दोनों भाई लंबे समय तक हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे है। दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं। 

 

गंभीर अपराधों के 27 से ज्यादा केस दर्ज:

एसटीएफ के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सोमबीर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट जैसे गंभीर अपराधों के 27 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वो लंबे समय से फरार चल रहा था और विदेश में बैठकर अपने नेटवर्क के जरिए गैंग ऑपरेट कर रहा था। गैंगस्टर मोटा को विदेश भेजने के लिए पहले फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाया गया, जिसे बाद दुबई होते हुए स्पेन, अबुधाबी होते हुए डंकी रूट से वह अमेरिका पहुंचा था, जहां वह पिछले 17 महीने से डिटेन किया गया था।

 

इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस:

इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस विश्वभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को प्रसारित किया जाता है, ताकि वांछित अपराधियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। भारत में सीबीआई, इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) के रूप में कार्य करती है और भारतपोल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करती है।

 

एक साल में 10 गैंगस्टर किए डिपोर्ट:

एसटीएफ हरियाणा पिछले एक साल में दस कुख्यात गैंगस्टर को विदेश से डिपोर्ट करा चुकी है। इन गैंगस्टर में जोगिंद्र ग्योंग फिलिपिंस से, नरेश नरसी अरमेनिया से, कुनाल जून कजाकिस्तान से, मैनपाल बादली कम्बोडिया से, लखविंद्र लक्खा अमेरिका से, सुनील सरधाना कोस्टारिका से, अनमोल बिश्नोई अमेरिका से, अंकित शौकीन थाईलैंड से, अमन भैंसवाल अमेरिका से व सोमवीर मोटा अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं।

 

पिता दो चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए बना  बदमाश:

एसटीएफ के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सोमवार उर्फ मोटा अपने पिता व दो चाचा की हत्या किए जाने के बाद बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में उतरा था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित है। उसका भाई अनिल चिप्पी पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के लिए अमेरिका में बैठकर गैंग ऑपरेट कर रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!