पेशी पर लाए युवक ने न्यायिक परिसर से की भागने की कोशिश

Edited By Naveen Dalal, Updated: 19 Jul, 2019 11:18 AM

youth brought on muscle try to escape from the judicial

हिसार जेल से सड़क दुर्घटना के एक मामले में न्यायिक परिसर फतेहाबाद में पेशी पर लाए युवक ने गुरुवार भागने की कोशिश की। आरोपी युवक के भागते ही पुलिस कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए पीछा किया, जिससे एक बार न्यायिक परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक का...

फतेहाबाद (देवेंद्र): हिसार जेल से सड़क दुर्घटना के एक मामले में न्यायिक परिसर फतेहाबाद में पेशी पर लाए युवक ने गुरुवार भागने की कोशिश की। आरोपी युवक के भागते ही पुलिस कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए पीछा किया, जिससे एक बार न्यायिक परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक का प्रयास विफल रहा और पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से आरोपी को न्यायिक परिसर के मुख्य गेट से ही धर दबोचा। 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा निवासी नवजीत के खिलाफ  वर्ष 2016 में सदर थाना में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज है और पिछली 3 पेशियों के दौरान अदालत की पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा था। गुरुवार आरोपी को इस मामले में कोर्ट नम्बर 5 में पेश करना था कि आरोपी नायब कोर्ट से हाथ छुड़वाकर भाग गया। पुलिस कर्मचारियों ने युवक का पीछा कर मुख्य गेट से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खुद अदालत में किया था सरैंडर 
आरोपी नवजीत सड़क दुर्घटना के उक्त मामले में पिछली पेशियों पर हाजिर नहीं हो रहा था और अदालत में आरोपी ने खुद सरेंडर किया था। अदालत ने आरोपी को जमानत नहीं दी तो उसने भागने का प्रयास किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!