व्यापारी के बेटे व उसके दोस्त पर जानलेवा हमला, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2019 11:50 AM

deadly attack on businessman s son and friend case filed against 5 people

रंजिश के चलते सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष के बेटे व उसके दोस्त पर कार सवार युवकों द्वारा दुकान में घुस कर जानलेवा हमला किए जाने के मामले को लेकर शहर पुलिस ने 3 नामित युवकों सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज ............

रतिया (झंडई): रंजिश के चलते सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष के बेटे व उसके दोस्त पर कार सवार युवकों द्वारा दुकान में घुस कर जानलेवा हमला किए जाने के मामले को लेकर शहर पुलिस ने 3 नामित युवकों सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अस्पताल में उपचाराधीन अध्यक्ष के बेटे संजीव गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने राजू, बादल व बगलौल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि गत दिवस वह अपने दोस्त कुलभूषण के साथ अपनी दुकान के अंदर बैठा था तो उसी दौरान दुकान के बाहर एक कार आकर रुकी, जिसे राजू नामक युवक चला रहा था।उपरोक्त कार से 5 युवक हाथों में कापे व अन्य लोहे के हथियार लेकर उसकी दुकान में आ गए और उस पर कथित हमला बोल दिया।

इस हमले में जब उसके दोस्त ने बीच-बचाव किया तो उसको भी चोटें पहुंचा दी। शोर मचाए जाने के पश्चात उसी दौरान उसकी पत्नी व बेटी वहां पहुंची तो उक्त युवक हथियारों सहित ही कार में सवार होकर फरार हो गए।आरोप लगाया कि जिस दौरान उक्त युवक फरार हुए थे उस समय उसके गले में सोने की चेन भी छीन ली थी।

घायल ने बताया कि उसका करीब 15 दिन पहले भी जिम में उक्त युवकों के सा विवाद हो गया था और बाद में पंचायत में समझौता भी हो गया था। आरोप लगाया कि समझौते के बावजूद भी उन्होंने रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया है और हमला करने के पश्चात इन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने उक्त नामित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरम्भ कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!