मंदिर गिराए जाने के विरोध में CM खट्टर का फूंका पुतला

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2019 12:08 PM

cm khattar s effigy burnt in protest against demolition of temple

शहर में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही गुरु रविदास संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने शहर के मुख्य बाजार में दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास का मंदिर गिराए जाने के विरोध.............

रतिया: शहर में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही गुरु रविदास संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने शहर के मुख्य बाजार में दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास का मंदिर गिराए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों में शामिल अंग्रेज लाली, कामरेड मनदीप सिंह, देव राज हड़ौली, अजमेर सिंह, सुखचैन, राज सिंह, जगजीत सिंह आदि ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की मिलीभगत से अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों को गिराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में गुरु रविदास का मंदिर गिराए जाने में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की मिलीभगत है, प्रतिनिधियों ने कहा कि गुरु रविदास का मंदिर गिराए जाने को लेकर भाजपा सरकार को तुरंत माफी मांगनी चाहिए और जिन भी लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त संघर्ष समिति मंदिर तोडऩे के विरोध में गांव स्तर पर भी इस तरह के विरोध प्रदर्शन कर रही है और रतिया क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा में भी मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!