ऐतिहासिक जीत के साथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे मनोहर : परमार

Edited By Naveen Dalal, Updated: 21 Jul, 2019 10:11 AM

manohar to become chief minister again with historic victory parmar

हरियाणा प्रदेश में भाजपा की लहर स्पष्ट संकेत दे रही है कि सी.एम. मनोहर लाल ऐतिहासिक जीत के बाद दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दादरी की प्रभारी मीना परमार ने अनाजमंडी में सदस्यता अभियान के दौरान...

भिवानी (पंकेस): हरियाणा प्रदेश में भाजपा की लहर स्पष्ट संकेत दे रही है कि सी.एम. मनोहर लाल ऐतिहासिक जीत के बाद दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दादरी की प्रभारी मीना परमार ने अनाजमंडी में सदस्यता अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश राजनीतिक इतिहास में एक और अध्याय जोडऩे जा रहा है। सी.एम. मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा अबकी बार 75 पार के नारे के साथ राजनीतिक बुलंदी तरफ बढ़ रहा है और देश का हर एक व्यक्ति भाजपा की सदस्यता उत्साह के साथ ग्रहण करके अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 

भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पूरी ईमानदारी के साथ युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं कर्मचारियों के लिए अनेक  योजनाएं लागू की गई हैं। भाजपा नेत्री मीना परमार ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल से दुखी लोग एक समय राजनेताओं से नफरत करने लगे थे। आज भाजपा की स्पष्ट छवि के कारण लोग नेताओं को फिर से सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ हरियाणा कांग्रेस मुक्त होने की तरफ अग्रसर है। इस अवसर पर नरेश परमार, रोहित शर्मा, सुरेंद्र शर्मा , रोहित चौहान व नेपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!