नन्हेड़ा में खाली प्लाट को निगम कर्मियों ने बनाया डम्पिंग जोन

Edited By Isha, Updated: 08 Oct, 2019 09:43 AM

dumping zone made by corporation personnel to vacate plot in nanahera

गुरुद्वारा सिंह सभा नन्हेड़ा के पास खाली प्लाट को निगम कर्मियों ने डमिं्पग जोन में बदल दिया है। गंदगी से निकल रही बदबू से गुरुद्वारा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा........

अम्बाला छावनी  (हरिंद्र) : गुरुद्वारा सिंह सभा नन्हेड़ा के पास खाली प्लाट को निगम कर्मियों ने डम्पिंग जोन में बदल दिया है। गंदगी से निकल रही बदबू से गुरुद्वारा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं स्थानीय निवासी भी गंदगी से निकल रहे मक्खी-मच्छर के कारण घरों में कैद हो गए हैं।निगम में कहने को भारी-भरकम स्टाफ है। लगभग 600 कर्मचारी छावनी की साफ-सफाई में जुटे हैं।

लेकिन सिर्फ कागजों में, हकीकत में आज भी छावनी के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जो साफ-सफाई की बाट जोह रहे हैं। हद तो तब है जब सफाई के लिए लगाए गए निगम कर्मी धार्मिक स्थलों के पास ही कूड़ा डालकर आमजन को परेशान करने लग जाते हैं। ऐसी ही एक परेशानी की जानकारी देते हुए नन्हेड़ा निवासी अमरेंद्र सिंह, चीकी,हन्नी, सगू, बिट्टू, फकीर, डा. संजय, पांडे आदि ने बताया कि 3-4 महीने से स्थानीय गुरुद्वारा साहिब के पास खाली प्लाट को निगम कर्मियों ने डम्पिंग जोन बना दिया है। 

उन्हें कई बार यहां गंदगी न फैंकने के लिए कहा गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। अब हालात यह हो गए हैं कि यहां आवारा पशुओं ने भी डेरा जमा लिया है जो रास्ते से निकलने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। यहां जो भी कूड़ा-कर्कट गिराया जा रहा है, वह रिहायशी इलाके आनंद विहार और विद्या नगर का है।

इस संबंध में सफाई कर्मियों सहित संबंधित सुपरवाइजर को भी कई बार जानकारी दी गई। लेकिन हालात नहीं सुधरे। गांव वासियों ने मांग की है कि गुरुद्वारा साहिब की मान-मर्यादा व श्रद्धालुओं की भक्ति का ध्यान रखते हुए डंपिंग जोन को यहां से शिफ्ट किया जाए, साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी हिदायत दी जाए कि वह रिहायशी क्षेत्रों से एकत्रित कूड़े को बाहर किसी खाली स्थान पर फैंके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!