नर्सिंग होम की आड़ में डाक्टर को बेच रहा था एम.टी.पी. किट, रंगे हाथों पकड़ा

Edited By Isha, Updated: 21 May, 2019 10:42 AM

mtp was selling to the doctor under the guise of nursing home kit caught hands

देर शाम कस्बे क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र के समीप नॄसग होम की आड़ में एक डाक्टर को एम.टी.पी. किट बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। काबू की गई डाक्टर की पहचान जोहिया नॄसग होम

साढौरा (पंकेस): देर शाम कस्बे क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र के समीप नर्सिंग होम की आड़ में एक डाक्टर को एम.टी.पी. किट बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। काबू की गई डाक्टर की पहचान जोहिया नॄसग होम की संचालिका डा. शोकिना के रूप मे हुई।  

पी.एन. डी.टी.  टीम के इंचार्ज डा.राजेश ने बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर एक फ र्जी ग्राहक तैयार किया। फ र्जी ग्राहक को रुपयों पर स्याही लगाकर दे दिया गया। फर्जी ग्राहक ने जब डाक्टर से गर्भपात करने की किट मांगी तो डाक्टर ने इसके एवज में 1000 रुपए की मांग की। 

फर्जी ग्राहक ने बाहर खड़ी टीम को इशारा करके डाक्टर को रुपए दिए टीम ने तुरंत रुपए समेत डा. शोकिना को धर दबोचा।टीम ने डाक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत डाक्टर के खिलाफ  मुकद्दमा दर्ज कर लिया व तहकीकात शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!