विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति व सास पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2019 01:36 PM

married marriage gives life to husband and mother in law

रविवार को उन्हेड़ी गांव में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सोमवार को जठलाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने उस

यमुनानगर (सतीश): रविवार को उन्हेड़ी गांव में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सोमवार को जठलाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने उसके पति व सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि निर्दोष महिला की जान गई है, इस मामले की तेह तक जाएंगे। पुलिस का प्रयास है कि जो दोषी हो उसे सजा मिले।

बेटी को प्रताडि़त करने का आरोप 
मृतक रेनु के पिता ओमपाल सिंह ने पुलिस बयान में आरोप लगाए कि उसकी बेटी को प्रताडि़त किया जा रहा था। वह 3 माह की वह गर्भवती थी। हालांकि, उसके पास अढ़ाई साल का बेटा भी है। बात बात पर उसे तंग किया जा रहा था इस बारे कई बार उसने घर पर भी बताया लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष में सुधार नहीं आया। उससे लड़ाई-झगड़ा भी किया जाता था। सास और पति से परेशान होने के कारण उसने आत्महत्या की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!