जन्माष्टमी के महोत्सव पर झूम उठा हरियाणा (Watch Pics)

Edited By Updated: 26 Aug, 2016 10:22 AM

haryana janmashtami temples lord krishna born

पूरे देश में जन्माष्टमी को पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोनिपत के मन्दिरों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मन्दिरों को...

सोनीपत (पवन राठी): पूरे देश में जन्माष्टमी को पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोनिपत के मन्दिरों में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मन्दिरों को भी खूब सजाया गया और हर जगह भगवान श्री कृष्ण की आरती हो रही थी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस दिन श्री कृष्ण का जन्म हुआ था और लोग उनके नाम का व्रत रखते है और रात को 12 बजे चांद को देखकर ही व्रत खोलते है। मन्दिरो में पहुंचने वाले भगतों ने कृष्ण भगवान की पूजा की और बताया कि आज का दिन श्री कृष्ण जी के नाम है और पूरा दिन उनकी भक्ति में ही लगाएंगे ताकि उनके जीवन के दुख दूर हो।
 
कुरूक्षेत्र (रणदीप रोड): गीता की जन्म स्थली महाभारत भूमि पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे मंदिरों में गुंज रहे हैं। कुरुक्षेत्र के दर्जनों मन्दिरों में जन्माष्ठमी का उत्सव बड़े चाव और श्रदा से मनाया जाता है
 
भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अनेक मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थानों पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। भिवानी के विभिन्न-विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा श्री कृष्ण व राधा का स्वरूप धार कर अलग-अलग रंगों में नजर आए। जिले के लिटल हार्ट शिक्षण संस्थान में सैंकड़ों बच्चों ने कान्हा के जन्म का केक काटकर उन्हें याद किया। जिले भर में आज मंदिरों व संस्थाओं में कृष्ण की झांकियां दर्शाई गई है।
 
बच्चें, बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं सभी भगवान के इस अनूठे जन्म पर्व को लेकर तैयारियों में लगे हैं। कोई व्रत रखकर, कोई जागरण करवाकर तो कोई मंदिरों में अपने प्रिय भगवान के दर्शन को लेकर इस त्यौहार को मनाएगा। वही खरीदारी कर रही युवतियों का कहना है कि वे अनेक प्रकार का साज-श्रृंगार खरीद रही है, ताकि उनका कन्हैया किसी हीरो से कम नजर न आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!