4 माह की गर्भवती से छीना बच्चे का शव,हुआ हंगामा

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 03:08 PM

dead body of child snatched from 4 months pregnant commotion

4 माह की गर्भवती भाभी से उसके देवर ने सड़क के बीचोबीच उनकी गाड़ी रुकवाकर न केवल मारपीट की बल्कि गोद में से उसके 14 माह के बच्चे का शव भी छीन लिया। देखते ही देखते शीला बाईपास रामबाग......

रोहतक (कोचर) : 4 माह की गर्भवती भाभी से उसके देवर ने सड़क के बीचोबीच उनकी गाड़ी रुकवाकर न केवल मारपीट की बल्कि गोद में से उसके 14 माह के बच्चे का शव भी छीन लिया। देखते ही देखते शीला बाईपास रामबाग श्मशान घाट के नजदीक हंगामा हो गया और बच्चे के शव को उसके परिजन गाड़ी में लेकर वहां से चले गए। वहीं बच्चे की मां प्रियंका के परिजनों ने इस बारे में अर्बन एस्टेट पुलिस में शिकायत दी।

इसके बाद खुद थाना प्रभारी बच्चे की मां व उसके परिजनों को अपनी गाड़ी में लेकर मलिकपुर गांव में पहुंचे और उनके समक्ष बच्चे का संस्कार करवाया गया। वहीं इस दौरान बच्चे की दादी व उसके अन्य परिजनों ने दूसरे पक्ष पर जानबूझकर बच्चे को मारने के आरोप भी लगाए। इस मामले में अब दोनों पक्षों की वीरवार को पंचायत भी होगी। वहीं जब बच्चे के परिजन उसका शव पैतृक गांव बरौदा गाड़ी में लेकर जाने लगे तो उसी दौरान बच्चे का चाचा मोहित कुछ युवकों के साथ आया।

उन्होंने शाीला बाईपास रामबाग श्मशान घाट के पास उनकी गाड़ी रोक ली और प्रियंका की गोद में से जबरन बच्चे का शव छीन लिया। जब परिजनों ने मोहित को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ आए युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं मोहित के परिजनों ने बच्चे को मां व उसके अन्य परिजनों पर ही जानबूझकर मारने के आरोप लगाने शुरू कर दिए।  

इसके बाद प्रियंका के भाई सोनू, पिता रमेश, मामा अनूप व दिलबाग सिंह समेत अन्य परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने वहां आकर कार्रवाई शुरू की। हालांकि पुलिस बच्चे की मां व अन्य परिजनों को थाना प्रभारी खुद अपनी गाड़ी में उन्हें लेकर बच्चे के संस्कार में गए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!