हरियाणा से खाटूश्याम व जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, चेक करें Time Table

Edited By Isha, Updated: 24 Aug, 2024 09:21 AM

special train start from haryana to khatushyam and jaipur

हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने...

रेवाड़ीः हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी और जयपुर- भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है।
 
ये रहेगा शेड्यूल
ट्रेन नंबर 09731, रेवाडी- रींगस स्पेशल 31 अगस्त तक रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात्रि 1:50 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09732, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1 सितंबर तक रींगस से रात 2:10 बजे रवाना होकर सुबह 5: 20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
 
इन स्टेशनों पर ठहराव
बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे। कैप्टन शशि किरण ने बताया कि खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन के संचालन का विशेष लाभ मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!