घर का बुझा इकलौता चिराग,सडक हादसे में हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2019 01:28 PM

home s only extinguished lamp died in road accident

बापौली गांव में सुबह सड़क पर सैर करने के लिए गए युवक को तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे.....

बापौली : बापौली गांव में सुबह सड़क पर सैर करने के लिए गए युवक को तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बापौली पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ  मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जिसका परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। घर का इकलौता चिराग बुझने से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।बापौली गांव निवासी वेदप्रकाश पुत्र लच्छमन सिंह रावल आर्मी से रिटायर्ड है और उसके पास 3 बच्चे हैं। एक लड़का राकेश रावल उर्फ  बिट्टू व 2 लड़कियां तीनों शादीशुदा हैं। रविवार सुबह के समय करीब 5 बजे उसका लड़का राकेश सैर करने के लिए निम्बरी रोड पर गया था।

तो करीब साढ़े 5 बजे उसे सूचना मिली कि उसके लड़के राकेश रावल बिट्टू का हनुमान अखाड़ा के पास एक्सीडैंट हो गया है। सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचा, तो उसका लड़का सड़क पर पड़ा हुआ था और मुंह से खून निकला हुआ व जीभ कटी हुई थी। मौके पर मौजूद लड़कों ने उसे बताया कि बापौली की तरफ  से तेज गति से आ रही बाइक ने राकेश रावल को सीधी टक्कर मार दी और बाइक सवार निम्बरी की ओर भाग गया।

वो अपने बेटे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक युवक की करीब 5 वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसकी 2 लड़कियां हैं, जिनमें एक लड़की करीब 3 वर्ष व दूसरी लड़की करीब डेढ़ वर्ष की बताई जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!