जी.टी. रोड पर 3 वाहन भिड़े, 1 की मौत, 9 घायल

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2019 11:58 AM

gt 3 killed in road accident 1 killed 9 wounded

: जी.टी. रोड पर बने ओवरब्रिज पर सैक्टर-6 के पास शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में जहां कैंटर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान अनियंत्रित बस दूसरी लेन पर जा रहे टमाटरों से भरी पिकअप

पानीपत (सौरव): जी.टी. रोड पर बने ओवरब्रिज पर सैक्टर-6 के पास शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में जहां कैंटर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान अनियंत्रित बस दूसरी लेन पर जा रहे टमाटरों से भरी पिकअप गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में जहां कैंटर चालक बुरी तरह से घायल हो गया, वहीं पिकअप चालक की मौत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 6 यात्रियों व 2 पिकअप सवारों को भी गंभीर चोट आई है।

हादसा बस चालक द्वारा सवारी लेने के चक्कर में अचानक बस की गति धीमी कर देने के चलते हुआ है। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सैक्टर-13/17 पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में लगवाकर यातायात को सुचारू करवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। हादसे के दौरान उक्त कैंटर में ङ्क्षचगारी उठने से आग भी लग गई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से काबू पा लिया गया।

उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस 33 यात्रियों को लेकर वीरवार की देर रात्रि दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस हुडा के सैक्टर-13/17 थाने के पास पहुंची तो चालक ने सवारी को देखकर बस की गति कम कर दी। जिससे पीछे आ रहा कैंटर सीधा बस से जा टकराया। हादसे में कैंटर चालक बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं, अनियंत्रित बस ओवरब्रिज पर डिवाइडर को पार करते हुए पानीपत-दिल्ली लाइन पर चली गई।

इसी दौरान सामने से लाडवा से टमाटर लेकर सोनीपत जा रही एक पिकअप गाड़ी सीधी बस से टकरा गई। जिसकी वजह से पिकअप चालक विकास कुमार निवासी आहुलाना, सोनीपत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास का साथी महीपाल निवासी समालखा व सुमित निवासी ऋषि कालोनी, सोनीपत गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बस में सवार 6 अन्य यात्री भी बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर कैंटर चालक की हालत गंभीर होने पर उसे खानपुर मैडीकल कालेज रैफर कर दिया। जिसकी देर तक हालत गंभीर बनी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!