जींद उपचुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, रणदीप सुरजेवाला लड़ेंगे चुनाव

Edited By Shivam, Updated: 10 Jan, 2019 12:27 AM

randeep singh surjewala will fight jind by election

हरियाणा में होने जींद विधान सभा के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को बनाया है। जींद उपचुनाव के उम्मीदवार को लेकर आज दिल्ली में हुई बैठकों में रणदीप सिंह का नाम फाईनल किया गया...

दिल्ली(कमल): कांग्रेस ने हरियाणा की जींद विधानसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया है।  पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरजेवाला की उम्मीदवारी को मंजूरी प्रदान की।

PunjabKesariसुरजेवाला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख हैं और वर्तमान में कैथल से विधायक भी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे जींद उपचुनाव को कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है, इसलिए अपने एक बड़े चेहरे को मैदान में उतारने का फैसला किया।

गौरतलब है कि जींद सीट से विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। मिड्ढा ने इनेलो के टिकट पर 2014 का चुनाव जीता था। लंबी बीमारी के चलते पिछले साल अगस्त में उनका निधन हो गया था। जींद में 28 जनवरी को मतदान है और 31 जनवरी को नतीजे आएंगे। बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!