युवक का कातिल करने लगा गवाहों की हत्या, गिरफ्तारी के बाद कर रहा पछतावा

Edited By Shivam, Updated: 04 Jan, 2020 05:05 AM

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने एक ऐसे कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर दर्जनों हत्या व हत्या के प्रयास और डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, एक युवक की हत्या का आरोपी झारखंड पुलिस कस्टडी से फरार होकर गवाहों की हत्या करने लगा...

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने एक ऐसे कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर दर्जनों हत्या व हत्या के प्रयास और डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, एक युवक की हत्या का आरोपी झारखंड पुलिस कस्टडी से फरार होकर गवाहों की हत्या करने लगा था, जो फरीदाबाद में आकर छुपा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि शातिर अपराधी कृष्णा मंडल जो झारखंड पुलिस की कस्टडी से भागकर फरीदाबाद में आकर छुपा हुआ था। आरोपी झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था, इसी को लेकर ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें झारखंड पुलिस भी हरियाणा पुलिस के साथ रही। आरोपी कृष्णा मंडल झारखंड में दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसने फरीदाबाद में अलग-अलग जगह अपना ठिकाना बनाया था।

PunjabKesari, crime

आरोपी पर झारखंड के अंदर तीन हत्याओं समेत इसके अलावा अन्य दर्जनों आपराधिक मामलों में मामले दर्ज हैं। झारखंड पुलिस आरोपी को लंबे अरसे से ट्रेस कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि वह फरीदाबाद के किसी कॉलोनी में छुपा हुआ है, जिसकी सूचना फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 को दी गई। क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया व उसके पाास एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।

आरोपी कृष्णा मंडल का कहना है कि उसने बदले की भावना में एक युवक की हत्या की थी। उसके बाद उसने उन गवाहों को मारना शुरू कर दिया जो उस हत्या मामले में गवाही दे रहे थे। आरोपी ने कहा कि अब उसे इस बात का पछतावा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!