हरियाणा: दीपावली के दिन शपथ लेगी नई सरकार, 2 बजे होगा समारोह

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2019 12:08 PM

manohar lal khattar not take oath today

यूटी गेस्ट हाउस में शनिवार को होने जा रही हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए। बैठक में केंद्रीय

डेस्कः यूटी गेस्ट हाउस में शनिवार को होने जा रही हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहेंगे वहीं शपथ लेने को लेकर मनोहर लाल खट्ट्र ने साफ किया है कि वह आज शपथ ग्रहण नहीं करेगे। शपथ लेने के लिए बीजेपी ने दिपावली के दिन को चुना है। 




90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर मनोहर लाल की राह आसान कर दी । इस चुनाव में भाजपा ने 40 और जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।


Image result for खट्टर

दुष्यंत की घोषणा से भाजपा-जजपा गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े (46) से 4 ज्यादा है। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार रात 9:30 बजे नई दिल्ली में भाजपा-जजपा गठबंधन की घोषणा की।

Image result for खट्टर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!