दिल्ली में केजरीवाल से नहीं मिले सीएम खट्टर, चंडीगढ़ में बुलाया

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Nov, 2017 11:56 AM

kejriwal not met cm khattar in delhi

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की एक बड़ी वजह हरियाणा और पंजाब में पराली जलाना बताई जा रही है, इसे रोकने के उपायों पर चर्चा के  लिए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे।...

चंडीगढ़:दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण की एक बड़ी वजह हरियाणा और पंजाब में पराली जलाना बताई जा रही है, इसे रोकने के उपायों पर चर्चा के  लिए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। केजरीवाल अपने पर्यावरण मंत्री और पर्यावरण सचिव के साथ चंडीगढ़ के आए हुए हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर मुलाकात के लिए समय नहीं देने का आरोप था। जिसके जवाब में खट्टर ने कहा था कि वह दो दिन दिल्ली में हैं और केजरीवाल कभी भी उनसे मिल सकते हैं। खट्टर ने दस नवंबर को लिखे जवाबी पत्र में न सिर्फ केजरीवाल पर प्रदूषण की समस्या का समाधान खोजने के बजाय इस पर राजनीति करने का आरोप लगाया बल्कि अपने पत्र को ट्वीटर पर साझा किया था।
 


क्यों किया गया चंडीगढ़ का रूख
केजरीवाल ने खट्टर को ट्वीटर पर पलटवार करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार उनसे मुलाकात के लिए प्रयास कर कर रहा है लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। केजरीवाल ने लिखा ‘सर मेरा कार्यालय आपके साथ बैठक तय करने के लिये लगातार संपर्क कर रहा है।’

इसके कुछ समय बाद केजरीवाल ने फिर से ट्वीट कर कहा कि खट्टर से फोन पर बात होने की जानकारी दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया ‘खट्टर जी ने फोन किया था, वह कल तक दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा व्यस्त हैं और दिल्ली में उनसे नहीं मिल सकते हैं। उन्होंने मुझे बुधवार को चंडीगढ़ आकर मिलने को कहा है. मुझे बुधवार को चंडीगढ़ में उनसे मिलने का इंतजार है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!