अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी सबसे कम समय में फतह कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Edited By Shivam, Updated: 04 Aug, 2018 10:38 PM

he climbed kilimanjaro peak of africa in shortest time created world record

साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलीमंजारो का रिकॉर्ड समय में फतेह कर विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि यह लक्ष्य 17 घंटे में पूरा कर उन्होंने विश्व...

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलीमंजारो का रिकॉर्ड समय में फतेह कर विश्व रिकॉर्ड कायम करने वाले हरियाणा के फतेहाबाद जिले में मलापुर गांव निवासी रोहताश खिलेरी ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने बताया कि यह लक्ष्य 17 घंटे में पूरा कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड कायम किया, इससे कम समय में भी यह लक्ष्य पूरा हो सकता था क्योंकि विश्व रिकॉर्ड के लिए वे दिन-रात चढ़ाई कर रहे थे रात में चढ़ाई के चलते वे एक जगह गलत रास्ते पर चढ़ गए जिससे उनका 1 से डेढ़ घंटा वहां बर्बाद हो गया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोरी एल्ब्रुश को फतेह करने का है। उस अभियान की तैयारी भी वे जल्द ही करेंगे। गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी ने इससे पहले विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को 16 मई 2018 को फतह किया था और भारत देश का नाम ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया उनका सफर बहुत ही कठिनाईयों वाला और बहुत संघर्षशील रहा।

PunjabKesari

अपने अनुभवों के बारे में खिलेरी ने बताया कि उन्होंने अपना यह अभियान 21 जुलाई से शुरु किया जिसे 24 जुलाई को समाप्त किया इस अभियान में पूरे विश्व से पर्वतारोही शामिल हुए इस पूरे अभियान में मुख्यत: तीन बातें सामने आई जो कि मौसम खाना और रहना क्योंकि शरीर पूरी तरह से थकान से भर चुका था इसका मुख्य कारण जल्दी-जल्दी चलना है उसके बाद में वहां का खाना जो हम लोगों के खाने से बहुत ज्यादा अलग है। अतिरिक्त ठंड और प्यास के कारण शरीर डी हाइड्रेशन का शिकार होना शुरू हो जाता है। और शरीर में थकान हो जाती है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि इस अभियान को नेशनल पार्क गेट से लेकर चोटी तक मात्र 17 घंटे में पूरा किया गया, जो रिकार्ड पहले 32 घंटे का था और इस रिकार्ड में इतना लंबा समय को कम कर के इस नए कीर्तिमान स्थापित किया। इस अभियान में विक्टर व रामा और राहा टीम का सहयोग रहा। रोहताश ने बताया कि उनका आगे का लक्ष्य विश्व के सात महाद्वीपों की सात चोटियों को फतह करना है अगला लक्ष्य यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस को फतह कर भारत देश का नाम रोशन करना है।

हरियाणा की बेटी शिवांगी ने अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी पर लहराया तिरंगा

 उन्होंने बताया कि किलिमंजारो अभियान को स्पॉन्सर फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी मिस्टर राधेश्याम और एमडी बंसी लाल सिहाग और विवेक बिश्नोई (उर्फ बबलू ) ने किया। इसके लिए उन्होंने सभी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!