हरियाणा: भाजपा बनाएगी सरकार, जेजेपी को मिलेगा डिप्टी सीएम पद(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 25 Oct, 2019 11:25 PM

रियाणा में जेजेपी ने बीजेपी को समर्थन दे दिया। अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी की सरकार बनेगी। इसमें बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा और जेजेपी का उपमुख्यमंत्री होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी...

डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं। उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से और उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय दल जजपा से होगा। सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है। खट्टर उसके बाद सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश करेंगे। चौटाला के उपमुख्यमंत्री बनने की उम्मीद है।
PunjabKesari, haryana
शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा में मतदाताओं के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने निर्णय किया है कि भाजपा और जजपा साथ मिलकर सरकार बनाएंगी। मुख्यमंत्री भाजपा से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा।'' उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की ‘‘भावना'' के अनुरूप है। संवाददाता सम्मेलन में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।
PunjabKesari, haryana
चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में स्थिरता के लिए गठबंधन जरूरी था। बृहस्पतिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा को 40 सीटें मिलने के बाद पार्टी के शीर्ष नेता सक्रिय हो गए थे। भाजपा का सीटों का आंकड़ा बहुमत से छह कम रह गया था। सात निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन की घोषणा की है। भाजपा का चौटाला को अपने पाले में लाने का निर्णय जाटों को तुष्ट करने की उसकी इच्छा को रेखांकित करता है जिससे कि उसकी सरकार सुचारू तरीके से चल सके।
PunjabKesari
राज्य में प्रभावी जाट समुदाय के बारे में माना जाता है कि उन्होंने हाल के चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट किया। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि उसे सरकार के बने रहने के लिए निर्दलीयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!