यमुना में बाढ़: प्रशासन से नाराज ग्रामीणों ने कहा- डूब मरेंगे लेकिन गांव नहीं खाली करेंगे (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 19 Aug, 2019 08:45 PM

कई दिन से पहाड़ों में हो रही बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, जिससे मैदानी इलाकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। सोनीपत जिले में यमुना नदी के इलाकों को खाली करने के आदेश प्रशासन ने...

सोनीपत (पवन राठी): कई दिन से पहाड़ों में हो रही बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, जिससे मैदानी इलाकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। सोनीपत जिले में यमुना नदी के इलाकों को खाली करने के आदेश प्रशासन ने जारी कर दिए, लेकिन कई गांवों के ग्रामीण गांव खाली करने को राजी नहीं हुए, जिसके बाद प्रसाशन में खलबली मच गई।

PunjabKesari, yamuna

यमुना में सटे इलाकों को खाली कराने के आदेश पर ग्रामीणों का कहना है कि वे डूब कर मर जाएंगे, लेकिन गांव खाली नहीं करेंगे। क्योंकि उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं टोंकी गांव लोगों ने गांव खाली नहीं किया तो पुलिस ने जबरदस्ती खाली करवाया।

PunjabKesari, haryana

ग्रामीणों ने रोते हुए बताया कि हमें हर बार ये बोल कर हमारे घरों से दूर किया जाता है कि हम तुमको सुविधा देंगे लेकिन सुविधा दूर दूर तक नजर नहीं आती।

PunjabKesari, Haryana

उधर, सोनीपत उपायुक्त अंशज सिंह ने बताया कि सोनीपत में यमुना दायरे में आने वाले इलाका 22 किलोमीटर का है, जिसमें आने वाले कई गांवों को खाली करा लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, राहत शिविरों में डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। हथिनीकुंड का पानी आज देर रात लगभग 11 बजे के आसपास सोनीपत पहुंच सकता है, जिस कारण ग्रामीण इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!