Edited By Isha, Updated: 08 Oct, 2024 11:41 AM
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में लाडवा सीट से नायब सैनी, अंबाला कैंट में अनिल विज और गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं। बता दें कि 5 अक्टूबर को राज्य में 67.90% वोटिंग हुई।
हरियाणा डेस्कः हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में लाडवा सीट से नायब सैनी, अंबाला कैंट में अनिल विज और गढ़ी सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे चल रहे हैं।
बता दें कि 5 अक्टूबर को राज्य में 67.90% वोटिंग हुई। इस चुनाव में 10 ऐसी सीटें हैं, जिन पर सबकी नजर लगी हुई हैं। BJP सरकार में CM नायब सैनी करनाल से बदलकर कुरूक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 74.96% मतदान हुआ। 2019 में यहां 75.4% वोटिंग हुई थी। सीएम सैनी की सीट पर 0.44% वोटिंग कम हुई है। 2014 की बात करें तो इस सीट पर 83.1% वोटिंग हुई थी।
VIP सीटों पर क्या है स्थिति
सीट |
उम्मीदवार |
आगे/पीछे |
जीत |
अंबाला कैंट |
अनिल विज |
पीछे |
- |
तोशाम |
श्रुति चौधरी |
आगे |
- |
हिसार |
सावित्री जिंदल |
आगे |
- |
आदमपुर |
भव्य बिश्नोई |
आगे |
- |
जुलाना |
विनेश फोगाट |
आगे |
- |
उचाना |
दुष्यंत चौटाला |
पीछे |
- |
लाडवा |
नायब सैनी |
आगे |
- |
अटेली |
आरती राव |
पीछे |
- |
सिरसा |
गौपाल कांडा |
पीछे |
- |
गढ़ी सांपला किलोई |
भूपेंद्र सिंह हुड्डा |
आगे |
- |
जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 1417 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 20,794 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी 22,211 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। यहां 5 राउंड की काइउंटिंग हो चुकी है।
उचाना कलां से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 3177 वोटों से आगे चल रहे हैं। इन्हें अभी तक 14,392 वोट मिले हैं। दुष्यंत चौटाला यहां छठे नंबर पर हैं। उन्हें अभी तक 2420 वोट मिले हैं।
अंबाला कैंट से अनिल विज 1199 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 6353 वोट मिले हैं। निर्दलीय चित्रा सरवारा 7552 वोट के साथ पहले नंबर पर है। यहां 2 राउंड की गिनती पूरी हुई है।
पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की गढ़ी सांपला किलोई में 67.02% वोटिंग हुई। 2019 में यहां 73.3% और 2014 में यहां 74.8% वोटिंग हुई थी। हालांकि दोनों ही बार भूपेंद्र हुड्डा की जीत हुई। 2019 में हुड्डा की जीत का अंतर 58312 और 2014 में 47,185 रहा था।
यह सीट हुड्डा का गढ़ है। इस बार पिछले 2 चुनाव के मुकाबले कम वोटिंग हुई है। ऐसे में हुड्डा की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन उनकी जीत का अंतर घट सकता है।
सिरसा से गोपाल कांडा 4796 वोटों से पीछे हैं। कांग्रेस के गोकुल सेतिया 19,937 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। गोपाल कांडा को 15,141 वोट मिले हैं। यहां अभी तक 4 राउंड की गिनती हुई है।
आदमपुर में भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई आगे हो गए हैं। वह 1993 वोट से लीड बनाए हुए हैं।