बड़ी खबर: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Dec, 2024 12:57 PM

former chief minister om prakash chautala passed away in haryana

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया।

हरियाणा डेस्क: हरिय़ाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। उनका निधन गुरुग्राम में घर में हुआ। ओपी चौटाला पांच बार मुख्यमंत्री तथा सात बार विधायक रहे। ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 सिरसा के चौटाला गांव में हुआ था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। 

बताया जा रहा है कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। ओमप्रकाश चौटाला को आज यानी शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे मेदांता अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है।

ओमप्रकाश चौटाला भारतीय राजनीति के एक प्रमुख चेहरा थे और उन्होंने हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के नेता थे और कई बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके कार्यकाल में राज्य में कई बड़े बदलाव और विकास कार्य हुए थे। उनका निधन हरियाणा के राजनीतिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!