OP Chautala Passes Away: विधानसभा चुनाव से बोले थे OP Chautala...मैं 115 साल जिऊंगा

Edited By Isha, Updated: 20 Dec, 2024 01:07 PM

op chautala passes away i am 93 years old and i will live for 115 years

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। उनका निधन गुरुग्राम में घर में हुआ।  बताया जा रहा है कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। ओमप्रकाश चौटाला को आज यानी शुक्रवार को सुबह

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। उनका निधन गुरुग्राम में घर में हुआ।  बताया जा रहा है कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम स्थित निवास पर अंतिम सांस ली। ओमप्रकाश चौटाला को आज यानी शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे मेदांता अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है।

हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला विधानसभा चुनाव से ठीक पहले  अचानक मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने स्वयं को पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए कहा कि वह आगे 115 साल तक जीवन व्यतीत करने वाले हैं।   इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला चंडीगढ़ में जब आराम करने आते हैं तो वे सेक्टर नौ स्थित अभय सिंह चौटाला के आवास पर रहते थे। सिरसा में अपने फार्म हाउस पर तथा गुरुग्राम में अपने निजी आवास पर आराम करते थे।
PunjabKesari

हरियाणा के सबसे बुजुर्ग नेता थे चौटाला
चौटाला ने चुनाव से पहले इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों के सामने हर सवाल का पूरी जिम्मेदारी के साथ जवाब दिया था। चौटाला हरियाणा के सबसे बुजुर्ग नेता थे। उनसे जब पूछा गया था कि सरकार के कामकाज के बारे में आपकी राय क्या है तो उन्होंने मीडिया वालों से सवाल किया कि केंद्र सरकार के बारे में बताऊं या फिर हरियाणा सरकार के कामकाज पर अपनी राय दूं। उन्होंने कहा था कि वे जहां भी रहते हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। ओमप्रकाश चौटाला ने कुछ सवालों का जवाब थोड़ा रुककर दिया, लेकिन हर सवाल का जवाब उनके पास था।

 PunjabKesari

इस दौरान ओमप्रकाश चौटाला ने कहा था कि प्रदेश में कई साल तक लुटेरों की सरकार रही। अब राज्य में झूठ बोलने वालों की सरकार है। लूट और झूठ की सरकार के अब ज्यादा दिन नहीं हैं। राज्य में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। इनेलो में मुख्यमंत्री पद के लिए अभय सिंह चौटाला की दावेदारी से जुड़े सवाल पर चौटाला ने कहा था कि हमारी पार्टी में लोकतंत्र हैं। हमारे अधिक से अधिक विधायक चुनकर आने वाले हैं। वह जिसे अपना नेता चुनेंगे और वह मुख्यमंत्री बनेंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!