हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर का Alert, हिसार में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड; जानें कब मिलेगी राहत

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Dec, 2024 12:05 PM

cold wave alert in 17 districts of haryana

उत्तर-पश्चिम से हरियाणा की तरफ आ रही पहाड़ी हवाओं के कारण राज्य शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : उत्तर-पश्चिम से हरियाणा की तरफ आ रही पहाड़ी हवाओं के कारण राज्य शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। हालांकि धूप खिलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। रात के न्यूनतम तापमान में औसतन 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद भी यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। हिसार में लगातार तीसरे दिन पारा 2 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में 14 और 15 दिसंबर को शीतलहर का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 16 दिसंबर से शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

हरियाणा में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए 17 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!