Weather Alert: हरियाणा में शीतलहर के साथ छाया घना कोहरा, पढ़ें मौसम की ताजा Update

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Dec, 2024 08:50 AM

dense fog along with cold wave in haryana read the latest weather update

हरियाणा में लगातार 11 दिन से शीतलहर चल रही है। आज सुबह 7 जिलों में हल्की धुंध छाई हुई हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ पाला भी गिरा।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में लगातार 11 दिन से शीतलहर चल रही है। आज सुबह 7 जिलों में हल्की धुंध छाई हुई हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ पाला भी गिरा।

बता दें कि 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें करनाल, कुरूक्षेत्र, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल हैं। इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इनमें से 7 जिले ऐसे भी हैं, जहां कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार हैं।

20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक चला गया है। दूसरे नंबर पर करनाल और सिरसा हैं, जिनका न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। इसके अलावा पानीपत का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, रोहतक का 6.6 डिग्री और गुरुग्राम का 6.7 डिग्री रहा। वहीं हरियाणा में आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!