हरियाणा के 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, येलो अलर्ट जारी... जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Isha, Updated: 17 Dec, 2024 10:50 AM

bone chilling cold in 14 districts of haryana yellow alert issued

प्रदेश में चल रही शीतलहर और तेजी से गिर रहे तापमान की वजह से हरियाणा में हाड कंपा देने वाली ठंड में जकड़ गए हैं। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के चलते रात

हिसार: प्रदेश में चल रही शीतलहर और तेजी से गिर रहे तापमान की वजह से हरियाणा में हाड कंपा देने वाली ठंड में जकड़ गए हैं। मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में शीतलहर और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के चलते रात के तापमान में अभी गिरावट हो सकती है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते पिछले एक सप्ताह में रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। प्रदेश में हिसार 0.6 डिग्री रात का तापमान सीजन का सबसे कम है।

जमाव बिंदू की ओर जा रहे तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त होना शुरू हो गया है। हिसार में पिछला एक सप्ताह मनाली शिमला से भी ठंडा गुजरा है। अभी 14 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 20 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर का दायरा घट सकता है, लेकिन खत्म नहीं होगी। कई जगह पाला जमने के आसार हैं। वहीं, सोमवार सुबह पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल के देहात में धुंध की चादर देखने को मिली। दृश्यता 25 से 30 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, शहर में धुंध से राहत देखने को मिली है।
 
 मौसम विभाग का मानना है कि अभी धुंध के बजाय शीतलहर का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। फिलहाल, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इससे किसी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। लेकिन यह उत्तर के मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं को धीमा कर सकता है, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!