Haryana Weather: हरियाणा में मानसून सक्रिय, इस दिन तक बनी रहेगी बारिश

Edited By Deepak Kumar, Updated: 25 Aug, 2025 07:41 PM

haryana weather news monsoon in haryana rain will continue till 31st august

हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी है।

डेस्कः हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार बारिश का दौर जारी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि पिछले दो दिनों से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। उनका कहना है कि मानसून ट्रफ उत्तर भारत से मध्य भारत की ओर शिफ्ट हुआ है, जिससे प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है।

हरियाणा में हुई 385.8 मिलीमीटर वर्षा

जून से अब तक हरियाणा में 385.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से अधिक है। डॉ. खिचड़ ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिन तक मानसून इसी तरह सक्रिय रहेगा और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा 27 से 31 अगस्त तक भी रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी।

किसानों के लिए सलाह

डॉ. खिचड़ ने बताया कि यह वर्षा फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है, खासकर धान और कपास की फसल को इससे बहुत लाभ होगा। हालांकि, उन्होंने किसानों को चेतावनी दी कि खेतों में पानी न ठहरे, खासकर सब्जियों की फसलों में। अतः पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करना जरूरी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!