2 minutes ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
OP Chautala Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए ओपी चौटाला, बेटे और पोतों ने मिलकर दी मुखाग्नि
Edited By Manisha rana, Updated: 21 Dec, 2024 04:06 PM
हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके दोनों बेटों व पोतों ने मिलकर मुखाग्नि दी।
हरियाणा डेस्क: हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके दोनों बेटों व पोतों ने मिलकर मुखाग्नि दी। इस दौरान चौटाला परिवार के साथ आए लोगों की भी आंखें नम थी। बता दें कि ओपी चौटाला ने बीते दिन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। ओपी चौटाला काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म पर रखा गया था। अब उनके बेटे ने उनको मुखाग्नि दी। उनका शरीर तिरंगे में लपेटा गया था। उन्हें हरी पगड़ी और चश्मा भी पहनाया गया था। इस मौके राजनीतिक तौर पर अलग उनके दोनों बेटे अजय चौटाला व अभय चौटाला और भाई रणजीत चौटाला भी साथ मौजूद हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी सहित ओपी चौटाला के अंतिम सफर में पहुंचे हैं।
ओपी चौटाला की अंतिम विदाई से जुड़ी PHOTOS
मनोहर लाल व नायब सैनी ने गांव तेजा खेड़ा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि ----------------------------------------------------------------------- अभय चौटाला को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी सांत्वना दोनों बेटों के कंधे पर चौटाला का अंतिम सफर -------------------------------------------------------------------- अंतिम विदाई की तस्वीरें
दिग्विजय चौटाला ने हिसार पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम नायब सैनी से की ये अपील
शर्मनाक: मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, पूरी रात बेटी को साथ लेकर इंसाफ के लिए भटकती रही...
चंद एकड़ जमीन के लिए रिश्तों की मर्यादा तार-तार, सिरसा में मां ने सगी बेटी को बुरी तरह पीटा
-------------------------------------------------------------------- दुष्यंत चौटाला ने पूर्व सीएम को लौहपुरुष बताया
अंतिम दर्शन पूज्य दादा लोहपुरुष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी 🙏🏻 pic.twitter.com/3WAH1XQBYV — Dushyant Chautala (@Dchautala) December 21, 2024
अंतिम दर्शन पूज्य दादा लोहपुरुष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी 🙏🏻 pic.twitter.com/3WAH1XQBYV
--------------------------------------------------------------------------------- कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला ने तेजा खेड़ा पहुंचकर श्रद्धांजलि दी ---------------------------------------------------------------- ओपी चौटाला के अंतिम दर्शन की तस्वीर आई सामने बता दें ओपी चौटाला ने 1968 में उनकी सियासत में एंट्री हुई थी। चौटाला हरियाणा में धोती-कुर्ता पहनने वाले आखिरी CM थे। गहरे हरे रंग की तुर्रा वाली पगड़ी चौटाला की पहचान थी। हर कार्यक्रम में वह यही पगड़ी पहनकर जाते थे। उनके बाद जो भी सीएम बने, चाहे भूपेंद्र हुड्डा, मनोहर लाल खट्टर हो या फिर नायब सैनी, लेकिन उन्होंने कभी सार्वजनिक कार्यक्रम में धोती और पगड़ी नहीं पहनी। ओपी चौटाला ऐसे नेता रहे जिनका मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 दिन से लेकर 5 साल तक का रहा। उनसे जुड़े कई रोचक किस्से भी मशहूर हैं। इसमें से एक किस्सा ये भी था कि ओपी चौटाला ने पहली बार चुनाव लड़ा और हार गए। इस बाद उन्होंने जिद्द पर अड़े रहे और चुनाव रद्द करवाकर दोबारा फिर से उपचुनाव कराया और जीत गए। साल 1968 में हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हुए। ऐलनाबाद सीट से ओम प्रकाश चौटाला ने चुनाव लड़ा। पारंपरिक सीट होने की वजह से यहां के चुनाव में पूरे चौधरी परिवार ने ताकत झोंक दी, लेकिन चौटाला विशाल हरियाणा पार्टी के लालचंद्र खोड़ा से चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद ओम प्रकाश चौटाला ने धांधली का आरोप लगाए। फिर वे हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़े। आखिर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 1970 में ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा हुई। चौटाला यहां से उपचुनाव में उतरे और जीतकर पहली बार विधायक बने। (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
हरियाणा के दुकानदारों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 5 लाख का बीमा...31 मई तक है मौका
Haryana Weather: हरियाणा में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, कल से बदलेगा मौसम; आंधी के साथ होगी बारिश
USD $
25/04/2026 07:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज आपको अपने कार्यों में नई दिशा मिल सकती है। आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले भविष्य में लाभ देंगे। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। किसी पुराने काम से लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज आप नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से...
कर्क राशि वालों आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अपनी समझ से दूर कर लेंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। बिज़नेस में मित्रों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि वालों आज आपको अपने समय का सही प्रबंधन करना होगा। आज अधूरे काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज मित्रों के साथ मिलकर पार्टी...
वृश्चिक राशि वालों आज आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलने की संभावना है।
धनु राशि वालों आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। नौकरी या व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा। किसी पुराने मामले का समाधान मिल सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes